 |
मिशन वक्तव्य: |
|
हम परिवर्तन के लिए आपके अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक साझीदार हैं जो लोगों की मदद से प्रदर्शन को बेहतर बनाते हैं। |
चेंज इंटरनेशनल क्या करता है: |
|
चेंज इंटरनेशनल एक पेशेवर परामर्शदाता कंपनी है जो अपने ग्राहकों को मानव संसाधन और सांगठनिक विकास के क्षेत्र में अत्याधुनिक समेकित समाधान प्रस्तुत करती है। हम ग्राहकों द्वारा निर्दिष्ट बिंदुओं के अनुसार ही निर्देश कार्यक्रमों को तैयार करते हैं और उनकी आपूर्ति करते हैं। आपूर्ति के प्लेटफॉर्म ग्राहक की आवश्यकताओं और मांगों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
चेंज इंटरनेशनल विभिन्न क्षेत्रों की कई परियोजनाओं में शिक्षण के लिए वास्तविक अवसरों को निर्मित करने की ख्याति रखता है। हम अपने ग्राहकों की व्यावहारिक दृष्टिकोणों के जरिए उनके लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करते हैं।
|
|
|
NEWS |
 |
ASTD Conference 2010 in Chicago, IL, USA
The ASTD 2010 International Conference and Exposition will take place in Chicago, IL from May 16 -19, 2010. This premier event for workplace learning and performance professionals welcomes attendees from more than 70 countries. Read more ...

|
|
आधुनिक संगठन एक शैक्षणिक वातावरण होता है और हम इस शैक्षणिक प्रक्रिया के अधिकतम संभव उपयोग को सुगम बनाते हैं। हम शैक्षणिक प्रक्रिया को तैयार करके और उसमें सहायता देकर आधुनिक व्यावसायिक माहौल में आवश्यक प्रतिस्पर्द्धी लाभ और अनुकूलनशीलता प्राप्त करने के लिए आपकी कंपनी को द्रुत गति और ज्यादा लचीले तरीके से सीखने में सक्षम बनाते हैं। ऐसा हम समस्या की पहचान करके, क्रियान्वयन और मूल्यांकन तकनीकों की मदद से शैक्षणिक चरण का प्रदर्शन के साथ प्रत्यक्ष संपर्क जोड़कर हासिल करते हैं। जिस काम को आंक लिया जाता है वह कर लिया जाता है। चेंज इंटरनेशनल किसी व्यावसायिक माहौल के भीतर व्यक्तियों के माध्यम से एक परिवर्तन प्रक्रिया को सहज बनाने और शीघ्रता से कराने के लिए आवश्यक ढांचे की रूपरेखा से भलीभांति परिचित है।
समान विचारों वाले अपने अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के बढ़ते नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, चेंज इंटरनेशनल को आयरलैंड और पूरे यूरोप भर में बहु-सांस्कृतिक वातावरण में विकास कार्यक्रमों पर काम करने का पर्याप्त अनुभव है।
चेंज इंटरनेशनल का मुख्यालय डबलिन, आयरलैंड में स्थित है।

|